लिंग्वा लिब्रे
![]() | |
---|---|
भाषा ध्वन्यंकन परियोजना | |
विकिमीडिया फ़्रांस द्वारा संचालित | |
जानकारी | |
जालकेन्द्र | lingualibre.org |
आरंभ | २०१५ |
आँकड़े | |
ध्वनि-अभिलेख | +१२,५०,००० |
भाषाएँ | +२४५ |
वक्ता | +२,००० |
संपर्क | |
विकिमीडिया फ़्रांस | Adélaïde Calais WMFr, Rémy Gerbet WMFr |
समुदाय | Yug, Pamputt |
Lingua Libre विकिमीडिया फ़्रांस द्वारा विकसित एक परियोजना है, जिसका उद्देश्य मुक्त अनुज्ञप्ति के अंतर्गत एक सहयोगात्मक, बहुभाषीय तथा दृश्य-श्रव्य वाक्-संग्रह का निर्माण करना है, जिससे :
- भाषाओं से संबंधित तथा भाषाओं में ज्ञान का अन्तर्जाल पर, विकिमीडिया परियोजनाओं में एवं अन्यत्र दृश्य-श्रव्य विधि से विस्तार हो;
- ऑनलाइन भाषा समुदायों के विकास में सहायता हो — विशेषतः अल्पसंपन्न, अल्पसंख्यक, क्षेत्रीय, मौखिक अथवा सांकेतिक भाषाओं वाले समुदाय — जिससे ऑनलाइन जानकारी तक पहुँचना उन समुदायों के लिए सहज बने एवं उनकी भाषाओं की जीवन्तता सुनिश्चित हो सके।
क्यों?
विकिमीडिया परियोजनाओं में एवं सामान्यतः पूरे जाल ही पर विविधता और मौखिकता का अभाव अन्तर्जाल प्रयोक्ताओं की संचार करने और ऐसे विभिन्न जाल मंचों को, जहाँ उन्हें अपनी भाषा में सामग्री एवं उसके समुदाय नहीं मिल पाते हैं, ऑनलाइन योगदान देने की क्षमता को सीमित करता है। मौखिक अथवा सांकेतिक क्षेत्रीय अल्पसंख्यक भाषाओं में यह अभाव विशेष रूप से अल्पसंपन्न भाषाओं के लिए संकटास्पद है, जिनमें से कई वर्तमान में विलुप्त होने की कगार पर हैं तथा जिनके लिए जाल पर समावेशन एक बड़ी चुनौती एवं अवसर है। वास्तव में, ऐसा अनुमान है कि आज विद्यमान ७,००० भाषाओं में से केवल २,५०० ही अगली शताब्दी तक बची रहेंगी और मात्र २५० (५% से भी अल्प!) की ही अंकीय उन्नति (डिजिटल उत्थान) हो पाएगी, जो कि उनकी जीवंतता के लिए एक आवश्यक कारक है। भाषाविदों और कार्यकर्ताओं द्वारा लुप्तप्राय भाषाओं में जानकारी, संसाधनों एवं सामग्री को ऑनलाइन प्रलेखबद्ध और साझा करने की वर्तमान पहलें अंतर्जाल प्रयोक्ताओं के अंकीय रूप से उन्नत भाषा-समुदाय के विकास में सीधे योगदान नहीं देतीं, जिससे उनका प्रभाव सीमित रहता है।
लिंग्वा लिब्रे समर्थन के इस अभाव की पूर्ति करने हेतु थोक ध्वन्यंकन के लिए एक ऑनलाइन समाधान प्रस्तुत करना चाहता है, जिससे मुक्त अनुज्ञप्ति के अंतर्गत एक सहयोगात्मक, बहुभाषीय एवं दृश्य-श्रव्य वाक्-संग्रह का प्रकाशन हो। इसका उद्देश्य है नये भाषा समुदायों को लिंग्वा लिब्रे पर, तत्पश्चात् अन्यत्र सहयोग देने हेतु प्रेरित करके भाषाओं का प्रलेखीकरण और पुनर्जीवीकरण करना।
कैसे?
लिंग्वा लिब्रे एक उपकरण है जिससे कुछ ही घंटों में बड़ी संख्या में शब्दों को ध्वन्यंकित किया जा सकता है (स्पष्ट शब्द सूची और अनुभवी उपयोगकर्ता हों तो १,००० शब्द/घंटे तक)। यह विकिमीडिया परियोजनाओं पर दृश्य-श्रव्य उच्चारण संचिकाओं (फ़ाइलों) को ध्वन्यंकित करने और जोड़ने की पारंपरिक प्रक्रिया को स्वचालीकृत करता है। ध्वन्यंकन हो जाने पर यह मंच स्वतः ही स्पष्ट, अच्छे से कटी, अच्छे से नामित और ऐप-अनुकूल श्रव्य संचिकाओं को सीधे विकिमीडिया कॉमन्स पर उपारोपित (अपलोड) कर देता है।
-
पारंपरिक ध्वन्यंकन का कार्यप्रवाह
-
लिंग्वा लिब्रे द्वारा ध्वन्यंकन का कार्यप्रवाह
स्थापित सहभागिताएँ
- DGLFLF: (फ़्रांसीसी भाषा एवं फ़्रांस की भाषाओं हेतु सामान्य प्रतिनिधिमंडल), फ़्रांस के संस्कृति मंत्रालय का भाग
- Lo Congrès: ऑक्सितान भाषा की स्थायी महासभा
- Maison de la Nouvelle-Calédonie à Paris: (पेरिस में नई कैलेडोनिया का सदन), जो महानगरीय फ़्रांस में नई कैलेडोनिया का प्रतिनिधित्व करता है
- OLCA: अल्ज़ास और मोज़ेल की भाषा और संस्कृतियों हेतु कार्यालय
- Plateforme Atlas: एक संस्था जिसका उद्देश्य किसी भी भाषा में संस्कृति, मानविकी एवं कला को बढ़ावा देना तथा इन तक पहुँच को सुलभ बनाना है (संपर्क)
लिंग्वा लिब्रे से जुड़ी पहलें
क्या आपके पास कोई ऐसी परियोजना है जो लिंग्वा लिब्रे का प्रयोग करती है? नीचे उसकी कड़ी जोड़ें और उसे उजागर करें!
ध्वनि-अभिलेख :
- फ़्रेंच गुयाना विश्वविद्यालय
- WikiLinguila
- कैमरून की भाषाएँ
- ओड़िया प्रोजेक्ट
- २०२१-२०२३ यूरोपीय धरोहर दिवसों में स्त्रास्बुर्ग के एक पुस्तकालय द्वारा कार्यशालाएँ
अन्य परियोजनाओं के लिए ध्वनि-अभिलेख संग्रह का उपयोग करनेवाले :
समुदाय

हमसे जुड़ने के लिए, * ~~~
से अपना नाम स्वयंसेवियों की सूची में जोड़ें।
- 0x010C
- Akwugo
- Àncilu
- Afraidgrenade
- Ardzun
- Atibrarian
- Awangba Mangang
- Cnyirahabihirwe123
- Dadrik
- Darafsh
- DenisdeShawi
- Dnshitobu
- DSwissK
- Eavq
- Eihel
- Elfix
- Em-mustapha
- Ériugena
- Gangaasoonu
- Guilhelma
- [[User:Inosham|Inosham]]
- Joris Darlington Quarshie
- Lea.fakauvea
- Lepticed7
- Lior7
- Lyokoï
- Manjiro5
- Marreromarco
- Mecanautes
- Ndahiro derrick
- Nehaoua
- Nskjnv
- Olaf
- Olugold
- Pamputt
- Poemat
- Poslovitch
- Salgo60
- Sriveenkat
- Swarabakti
- Titodutta
- Tohaomg
- Unuaiga
- V Bhavya
- Vis M
- WikiLucas00
- Yug
- Arcuscloud
प्रमुख दल
दल के प्रमुख सदस्य (२०२४) जिन्हें परियोजना का गहन ज्ञान है, ये आपका आपके कार्य के लिए सर्व-उपयुक्त संसाधनों एवं जानकारी की ओर मार्गदर्शन कर सकते हैं।
स्वयंसेवी सदस्य प्रायः प्रतिदिन लिंग्वा लिब्रे पर कार्यरत रहते हैं।
- Yug
- समन्वयक / समुदाय संपर्क, कार्यक्रम वक्ता, विकासकर्ता, बॉट संचालक, SignIt, गिटहब। Lingualibre.org पर व्यवस्थापक।
- Pushkar7077
- विकासकर्ता, बॉट संचालक, गिटहब। Lingualibre.org पर व्यवस्थापक।
- WikiLucas00
- डिस्कॉर्ड व्यवस्थापक। Lingualibre.org पर अधिकारी।
- Ardzun
- इंडोनेशियाई भाषाओं की परियोजना।
नूतन कर्मचारी
विकिमीडिया फ़्रांस में एवं अन्यत्र कार्यरत कर्मचारी एक जितना ही महत्त्वपूर्ण कार्य करते हैं।
- Xavier Cailleau WMFr
- समन्वयक / समुदाय संपर्क, कार्यक्रम वक्ता, अनुरोध अनुमोदक।
- Michael Barbereau WMFr
- विकासकर्ता, सर्वर प्रबन्धक।
- Hugo en résidence
- विकासकर्ता, गूगल समर ऑफ़ कोड २०२४ परामर्शदाता।
चर्चाओं में भाग लें